पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीणा समाज की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

मीणा समाज की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीणा समाज की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

उदयपुरवाटी|आदिवासीमीणा सेवा संस्थान उदयपुरवाटी की बैठक रविवार को मीणा भवन में तहसील अध्यक्ष सुरेश मीणा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर छात्रावास निर्माण कार्य पर चर्चा हुई। बैठक में टोडी भैरोंघाट स्थित मीणा छात्रावास की स्थिति सुधारना तय किया गया। इस मौके पर बनवारीलाल मीणा, रामसिंह गुढ़ा, प्रभातीलाल, रामनिवास, देवेंद्रकुमार, रविप्रकाश, विनोदकुमार आदि मौजूद थे।

जाटसमाज के पूनिया अध्यक्ष

खेतड़ीनगर| जाटधर्मशाला में रविवार सुबह जाट समाज खेतड़ी नगर की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी मीरसिंह की देखरेख में चुनाव हुए। निरंजनलाल चौधरी संरक्षक, अमरसिंह पूनिया अध्यक्ष, शमशेरसिंह चौधरी जगदेव सिंह उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश लांबा महासचिव, श्रवणसिंह नेहरा फूलसिंह मिठारवाल संयुक्त सचिव, राजकमल कोषाध्यक्ष, जगमालसिंह कार्यालय सचिव सहित आठ सदस्य नियुक्त किए गए।

सार्वजनिककुएं से अतिक्रमण नहीं हटा तो 24 से धरना

मंडावा|वार्ड9 स्थित मेघवाल समाज के सार्वजनिक कुएं से अतिक्रमण नहीं हटा तो लोग धरने पर बैठेंगे। इस मामले में मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान संयोजक नौरंगलाल काला के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी कि मंगलवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 24 सितंबर से समाज के लोग उप तहसील के सामने धरने पर बैठेंगे।

सुलताना|व्यापारमंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने आपसी सहयोग से पट्टियां चबूतरों को हटवाया। यहां बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक सड़क बन रही है।

बसचलाने की मांग, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

खेतड़ी|बीलवारूट पर जीप चालकों के मनमाने किराए से परेशान ग्रामीण सोमवार को सड़क जाम कर धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। रविवार को बीलवा में हुई बैठक में इस रूट पर रोडवेज चलाने की मांग पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

काटलीबचाओ अभियान की दलेलपुरा में बैठक

बाघोली|दलेलपुराकाटली नदी को खनन माफिया से बचाने शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति का आंदोलन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति अध्यक्ष जेपी महला की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकजुट होकर काटली बचाने अभियान का सहयोग करने की अपील की गई।

ग्रामीणडाक सेवक संघर्ष समिति की बैठक

शिमला|ग्रामीणडाक सेवक संघर्ष