फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने का आरोप
फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने का आरोप
नवलगढ़| कस्बेके कुछ लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रूप निवास कोठी के सामने स्थित गैर मुमकिन जोहड़ के खसरा नंबर 712 का फर्जी विक्रय पत्र बनाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उपपंजीयन कार्यालय में फर्जी विक्रय पत्र तैयार करवा लिया। अब यह लोग जोहड़ की भूमि पर दुकानें बनाने की फिराक में है। न्यायालय ने इस भूमि पर स्टे दे रखा है।
स्कूलमें व्याख्याता लगाने की मांग
उदयपुरवाटी| राजकीयउमावि छापोली में कृषि विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के व्याख्याता लगवाने के लिए ग्रामीणों के एक शिष्ट मंडल ने शिक्षामंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन दिया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि जिले की काफी पुरानी स्कूल होने के बावजूद विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। विद्यालय में कृषि तथा जीव विज्ञान विषय वर्तमान में चल रहा है लेकिन एक भी व्याख्याता नहीं होने से बच्चे इन विषयों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं। नजदीक के गांव मंडावरा, मावता, गिरावड़ी, बागौरा, कोटड़ी सहित कई ढाणियों से यहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ज्ञापन देने वालों में सरपंच कमला सैनी, अजीतसिंह शेखावत, रणजीतसिंह, महिपालसिंह, वासुदेव सोनी, नानगराम, तेजपाल, मदनलाल, योगेश शर्मा, पोकरमल भाकर, प्रमीला चौधरी, किशोरसिंह, चंदा किरोड़िया आदि शामिल थे।