कॉलेज कमेटियों का गठन
कॉलेज कमेटियों का गठन
नवलगढ़|सदस्यताअभियान को सफल बनाने के लिए कॉलेज कमेटियों का गठन किया गया है। तहसील अध्यक्ष हरिसिंह बुरड़क की अध्यक्षता में हुई बैठक में पोदार कॉलेज सरकारी कॉलेज में कमेटियों का गठन किया गया। पोदार कॉलेज में नरेंद्र दायमा को अध्यक्ष, सद्दाम खत्री, सुनील गोस्वामी, मनोज, विकास सैनी को उपाध्यक्ष, चंद्रकांत नारनोलिया को महासचिव, मो. नदीम, गणेश नारनोलिया, सुनील सैनी राकेश सुंडा को सचिव बनाया गया है। सरकारी कॉलेज में अशोक सुंडा को अध्यक्ष, सरजीतसिंह, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को महासचिव, कैलाश खेदड़, सुधेश दड़िया, उपेंद्रसिंह को सचिव, योगेश, लोकेश नेमीचंद को सदस्य बनाया गया है। इस बैठक में मनजीतसिंह, संदीप बगड़िया, संजय कुमार, संदीप कालीरावणा जुबेर खोकर आदि मौजूद थे।
एसडीएमके सामने रखेंगे पक्ष
गुढ़ागौड़जी| धमोरासरपंच की संभागीय आयुक्त को की गई शिकायत पर ग्रामीण अपना पक्ष उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी के समक्ष बुधवार को रखेंगे। एसडीएम ने दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर संभागीय आयुक्त ने उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए।
प्रतियोगिताका परिणाम जारी
खेतड़ी| विवेकानंदपब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। संस्था निदेशक अशोकसिंह शेखावत ने बताया कि रामधारीसिहं दिनकर स्मृति न्याय की ओर से भारतीय शिक्षा संस्कृति महोत्सव में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु नेगी प्रथम, निकिता मान द्वितीय तथा आयुषी स्वामी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में निधि वर्मा प्रथम, कोमल शर्मा द्वितीय तथा उमेश सोनी ने तीसरा प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में जितेन सैनी ने प्रथम, निकिता गुप्ता ने दूसरा तथा निधि शर्मा और पूनम कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।