पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी घर घर जाएंगे फार्म भरने

कर्मचारी घर-घर जाएंगे फार्म भरने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. भामाशाह योजना के तहत लोगों को जागरूक करने कार्ड बनवाने में मदद करने के लिए कर्मचारी डोर टू डोर जाएंगे। कस्बे में लगाए जा रहे शिविरों में कार्ड कम बनने पर एसडीओ एमआर बागड़िया ने ईओ अनिता खीचड़ को निर्देश दिए हैं।
जिस वार्ड का शिविर प्रस्तावित है उससे पहले ही कर्मचारी वार्ड में जाएंगे तथा लोगों को भामाशाह योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए फार्म उपलब्ध करवाएंगे। योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी कर्मचारी पूरी जानकारी लोगों को देंगे।
फिलहाल नगरपालिका में चल रहे शिविरों में ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। शिविर के दौरान आधार कार्ड बनाने वाले काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। जो लोग कार्ड नहीं बनवाना चाहते वे भी अपना आधार कार्ड जरूर बनवाना चाहते हैं। आधार कार्ड के काउंटर पर हर समय भीड़ लगी रहती है।

शिविर में उमड़े ग्रामीण

खिरोड़| मोहनवाड़ी ग्राम पंचायत के आईटी सेंटर में मंगलवार को भामाशाह शिविर में पहले दिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरपंच बृजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एक सौ से अधिक भामाशाह कार्ड बनाए गए। आधार कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।

भामाशाह शिविर में दूसरे दिन भी अव्यवस्था

मंडावा| राजकीय सीसै स्कूल में भामाशाह नामांकन योजना शिविर में मंगलवार को भी अव्यवस्था रही। कार्ड बनवाने को लेकर एक दूसरे के बीच मारामारी मची रही। महिला कांस्टेबल बाइक पर बैठी टाइम पास कर रही थी। व्यवस्था ज्यादा बिगड़ने लगी तो प्रभारी नायब तहसीलदार चंदगीराम हालू पुलिसकर्मियों को ढूढ़ते रहे।