सड़क निर्माण की शिकायत
वार्डसंख्या 24 में पालिका द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने तथा नियमों को ताक में रखने की शिकायत वार्डवासियों ने की है।
जानकारी के अनुसार वार्डवासियों का कहना है कि पालिका द्वारा स्टेट हाईवे से नंदलाल बलाई के मकान तक सीसी रोड़ बनवाई जा रही है। सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण नहीं करवाया गया जिससे घरों का पानी सड़क पर बहने से गंदगी रहने की संभावना है। सीसी रोड का निर्माण भी घटिया सामग्री के उपयोग से करवाया जा रहा है। लोगों ने पालिका में मौजूद एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इस्लामुद्दीन कायमखानी, मुरारीलाल टेलर, जाहिद अली, सुरेशकुमार, जगदीश चेजारा, रामेश्वरलाल, महेंद्रकुमार, जितेंद्र स्वामी आदि शामिल थे।
उदयपुरवाटी. पालिकामें शिविर के दौरान एसडीओ को घटिया निर्माण की शिकायत करते वार्ड 24 के लोग।