पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलशन उदयपुरवाटी की नई चेयरमैन

गुलशन उदयपुरवाटी की नई चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. उदयपुरवाटी | नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड 20 की पार्षद गुलशन बानो ने मंगलवार को चेयरमैन की कुर्सी संभाली। कई पार्षद मौजूद थे।

पालिका अध्यक्ष रामेश्वरलाल सैनी के निधन से खाली पद का चार्ज गुलशन को सौंपा गया है। 58 वर्षीय बानो साक्षर मात्र हैं। मंगलवार को सुबह पद संभालते ही उन्होंने पार्षदों ने सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर सैनी को श्रद्धांजलि दी। बानो ने निष्पक्ष और ईमानदार रहते हुए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर पार्षद शिवप्रसाद चेजारा, सीताराम स्वामी, भोमाराम सैनी, बनवारीलाल, पूर्णमल सैनी, राजेंद्र सैनी, राजेंद्र मारवाल, विश्वेश्वर लाल सैनी, गुलाम हुसैन, अब्दुल अजीज कच्छावा, हाजी नाथू कुरैशी आदि मौजूद थे।

ईओ अनिता खीचड़ ने बानो के पदभार ग्रहण करने की रिपोर्ट कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को भिजवाई।

45 साल बाद आया शहरी चेयरमैन का नंबर

उदयपुरवाटी में नगरपालिका चुनाव के दौरान किसी शहरी या ढहरी के चेयरमैन बनने को लेकर खींचतान रहती है। शहरी और ढहरी पार्षदों की संख्या लगभग बराबर होने के बावजूद ढहरी पार्षद हर स्थिति में किसी ढहरी को ही चेयरमैन बनाने की बात पर अड़ जाते हैं। नगरपालिका की स्थापना के समय 1 फरवरी 52 से 31 मार्च 52 तक द्वारकाप्रसाद मारवाल शहरी क्षेत्र से मनोनीत चेयरमैन रहे। वासुदेव चौधरी 3 जुलाई 66 से 20 जून 69 तक निर्वाचित चेयरमैन रहे। उसके 45 साल बाद शहरी गुलशन बानो चेयरमैन बनी हैं।