उदयपुरवाटी . जिला परिषद के वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी रहीं मंजू सैनी ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सैनी ने शिकायत में लिखा कि 5 फरवरी को मतगणना हुई थी। उसके वार्ड की मतगणना पूरी करके छह फरवरी को जल्दी सुबह 6 बजे उसे 30 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया था। एक घंटे बाद जब वह प्रमाण पत्र लेने पहुंची तो दोपहर तक बैठाए रखा गया।
इसके बाद नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के दबाव में दुबारा मतगणना प्रक्रिया कराकर 25 वोट से हारा घोषित कर दिया गया। पंचायतीराज संस्थाओं के इन्हीं चुनाव में महज एक वोट और 16 वोट से हारने वाले प्रत्याशियों ने भी दुबारा मतगणना कराने का आवेदन किया था। जिसे कलेक्टर ने ठुकरा दिया लेकिन केवल वार्ड 11 की ही मतगणना दुबारा करवाई गई।
रिकाउंटिंग की सूचना निर्वाचन विभाग को कर दी थी। वार्ड में कुल 18851 वोट पड़े थे। रिजल्ट के समय 18900 वोट कुल हो रहे थे। उस वक्त 30 वोट से मंजू सैनी जीती हुई थी लेकिन 49 वोट का अंतर था, यह तो दुरुस्त करना ही था। विधायक डॉ. शर्मा की तरफ से कोई आवेदन नहीं था। एसएससोहता, कलेक्टर, झुंझुनूं।