पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल, मंदिर या दुकानों में चलेंगी नई ग्राम पंचायतें

अस्पताल, मंदिर या दुकानों में चलेंगी नई ग्राम पंचायतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौड़जी | उदयपुरवाटीपंचायत समिति क्षेत्र में टोडी, ढाणियां भौड़की एवं खेदड़ों की ढाणी गुढ़ाबावनी नई पंचायतें बनीं। तीनों जगह सरपंच तो चुन लिए लेकिन ग्रामसेवकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। तीनों जगह एक-एक क्लर्क लगाए गए हैं। अभी आईटी सेंटर बनने में समय लगेगा। पंचायत भवन की वैकल्पिक व्यवस्था मर्ज स्कूलों एवं सामुदायिक भवनों में ही की गई है। टोडी की सरपंच रजनी ने बताया कि एक एलडीसी को लगाया गया है। टोडी गांव में समाज कल्याण भवन में पंचायत की बैठक की जाएगी। खेदड़ों की ढाणी गुढ़ा बावनी के सरपंच दारासिंह ने कहा कि एक स्कूल मर्ज हो चुका है। इसी में पंचायत कार्यालय खोलेंगे। अभी किसी कर्मचारी को लगाने के आदेश नहीं मिले हैं। ढाणियां भौड़की के सरपंच शिवराम गोदारा ने बताया कि पूर्णका की ढाणी के सामुदायिक भवन में पंचायत की बैठकें करने का आदेश मिला है। एक एलडीसी को लगाया गया है।

उदयपुरवाटी बीडीओ चितंभरा परमार ने बताया कि मर्ज हुई स्कूलों एवं सामुदायिक भवनों में पंचायतों की बैठकें कर सकते हैं। तीनों नई पंचायतों के लिए जिला परिषद से एक-एक एलडीसी को लगाने की अनुमति ली गई है।

केस-3

केस-4

केस-5

केस-2

केस-1

देवीपुरा पंचायत का भवन नहीं है। देवनारायण मंदिर के एक कमरे में पंचायत का काम शुरू हुआ है।

बागोरिया की ढाणी में पंचायत भवन नहीं है। ग्रामसेवक भी नहीं लगा है। निर्वाचित सरपंच ने अपने स्तर पर चलता-फिरता कार्यालय शुरू किया।

ढेवा की ढाणी पंचायत का काम जोहड़ स्थित सामुदायिक केंद्र के कमरे में शुरू हुआ है। अभी बैठक नहीं हुई। ग्रामसेवक का चार्ज टोंकछीलरी ग्रामसेवक शीशराम डूडी के पास है।

ढाका की ढाणी में ग्रामसेवक का चार्ज एलडीसी के पास है। पंचायत भवन नहीं होने से सरपंच सुमन एक दुकान से पंचायत संबंधी काम करती हैं।

पुजारी की ढाणी में ग्रामसेवक ने चार्ज नहीं दिया। मंदिर ट्रस्ट के हॉल में अस्थाई रूप से पंचायत कार्यालय संचालित किया जा रहा है।