- Hindi News
- उदयपुरवाटी | पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम नईमंडी में
उदयपुरवाटी | पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम नईमंडी में
उदयपुरवाटी | पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम नईमंडी में सभा की। उन्होंने जयपुर डकैती कांड को लेकर कहा कि परिवार की महिला के साथ डकैती और गैंगरेप इस बात का सबूत है कि अपराधियों में डर नहीं है। वे पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल सैनी के घर पहुंचे। वहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनकी प|ी, बेटी मीनू दामाद केशरदेव सैनी से संवेदना जताई। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेवसिंह खंडेला, बीज वितरण निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह राठौड़, रणदीप धनखड़, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, प्रधान भगवानाराम सैनी आदि थे।
पूर्व सीएम गहलोत का कस्बे की सीमा पर फूलचंद सैनी, केके सैनी, गुलाम हुसैन, अमानत अली, मोहम्मद फारुक कच्छावा आदि ने स्वागत किया। चुंगी नंबर तीन के निकट दीपक बागड़ी, शंकरलाल सैनी, जतिन सैनी, श्यामलाल, धर्मवीर सोनी आदि ने स्वागत किया। नई मंडी के निकट चेयरमैन सरलादेवी सैनी, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, पूर्व चेयरमैन छोटूराम कबाड़ी, सैनी समाज के अध्यक्ष नागरमल सैनी, गोपाल सैनी, करणीराम सैनी, जगदीश बागड़ी, पार्षद ओनाड़ सैनी, झाबरमल, सुभाष आढ़तिया, श्रवण वकील आदि ने स्वागत किया। पीएनबी के निकट अब्दुल अजीज कच्छावा, इमरान कच्छावा, पार्षद शिवप्रसाद चेजारा आदि ने स्वागत किया। शाकंभरी गेट के निकट बल्लाराम सैनी, राकेश जमालपुरिया, शिवकरण वकील, विनोद वकील आदि ने स्वागत किया। रास्ते में पूर्व विधायक भोलाराम सैनी के घर ठहरे।
गुढ़ागौड़जी| कस्बेके गिल भवन के सामने शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया गया। मिठाई बांटी गई। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ सचिव केके सैनी, प्रधान भगवानाराम सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, अनिल गिल, राज राजेंद्र मूंड, नाहरसिंह महला, जगमाल गिल, प्रहलाद गिल, प्रभातराम जाखड़, अनुज बांगड़वा, अशोक पुनियां, मनफूल खेदड़ मौजूद थे। बड़ागांव कॉलेज स्टैंड पर यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील महला के नेतृत्व में स्वागत किया गया
अपराधियों में सरकार का खौफ नहीं