पार्षदों ने किया वाक आऊट
नगरपालिकामंडल की बैठक शुक्रवार को शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। चेयरमैन के साथ ज्यादातर पार्षद साधारण सभा से वाक आउट कर गए।उपचुनाव में निर्वाचित चेयरमैन सरलादेवी की अध्यक्षता में प्रस्तावित पहली बैठक में ही हंगामा हो गया। पालिका ईओ ने जैसे ही बैठक शुरू की वैसे ही चेयरमैन ने खड़ी होकर अपना हस्तलिखित पत्र पढ़ा। उन्होंने अपने भाषण में पार्षदों का स्वागत किया तथा पालिका ईओ की कार्यशैली पर विरोध प्रकट किया। उन्होंने आरोप लगाए कि निर्वाचित पार्षदों का पालिका कार्यालय में सम्मान नहीं होता। अंत में बैठक समाप्त करने की घोषणा करते हुए वे बाहर निकल गई और उनके पीछे-पीछे ज्यादातर पार्षद भी निकल गए। विधायक शुभकरण चौधरी, एसडीओ एमआर बागड़िया कुछ पार्षद सदन में थोड़ी देर रुके रहे। बाहर निकले पार्षद वापस नहीं आए तो सदन में बैठे लोगों ने भी अपनी चर्चा समाप्त की और वे भी चले गए।
^पालिका मंडल की बैठक के माहौल को देखने से लगता है कि पार्षदों की विकास के प्रति सकारात्मक सोच नहीं है। अगर किसी बात को लेकर नाराजगी है तो बैठक में एक-एक बात खुलकर बतानी चाहिए। अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान हो जाता। मंडल के सदस्यों को मजबूती से अपनी बात सदन में रखनी चाहिए तथा बिना समय बर्बाद किए सार्वजनिक विकास के प्रस्ताव पारित करने चाहिए। -शुभकरणचौधरी, विधायकउदयपुरवाटी।
^नगरपालिकामें चेयरमैन कांग्रेस पार्टी का है और प्रदेश में सरकार भाजपा की है। पालिका मंडल में कांग्रेस का दबदबा होने से वे अपनी ही पार्टी के चेयरमैन की बैठक में सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पालिका मंडल के बीच राजनीतिक लड़ाई में मैं नहीं उलझना चाहती। -अनिताखीचड़, ईओपालिका उदयपुरवाटी।