- Hindi News
- कोर्ट के आदेश से वार्ड पंच बने अभिनव को दिलाई शपथ
कोर्ट के आदेश से वार्ड पंच बने अभिनव को दिलाई शपथ
उदयपुरवाटी|संतान संबंधीतथ्य छुपाने का दोषी मानते हुए सेशन कोर्ट ने पंचायत चुनाव में पचलंगी के वार्ड 13 से निर्वाचित भवानीसिंह का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे अभिनव शर्मा को कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने शुक्रवार को वार्ड पंच की शपथ दिलाई।
2010 में हुए पंचायत चुनाव में पचलंगी के वार्ड 13 से भवानीसिंह अभिनव शर्मा प्रत्याशी थे। आरओ ने भवानीसिंह को 16 मतों से निर्वाचित घोषित किया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिनव शर्मा ने सेशन कोर्ट में वाद पेशकर बताया कि 27 नवंबर 1995 के बाद भवानीसिंह के तीसरी संतान का जन्म हुआ है। पंचायतीराज अधिनियम में इस तरीख के बाद तीसरी संतान होने पर अभ्यर्थी अयोग्य माना जाता है। प्रतिद्वंद्वी ने यह तथ्य छुपाया है। सेशन न्यायाधीश राजकुमार भगत ने याचिका स्वीकार करते हुए 15 अक्टूबर 2014 को भवानीसिंह के निर्वाचन को शून्य घोषित कर जिला निर्वाचन अधिकारी को पालना सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए थे। इस पर कलेक्टर ने एसडीओ को आदेश दिया। इस आधार पर तहसीलदार पालचंद भाकर ने शुक्रवार को अभिनव शर्मा को वार्ड पंच की शपथ दिलाई।
अभिनव शर्मा
कुछ ही दिन के वार्ड पंच
अभिनवशर्मा कुछ ही दिन के लिए वार्ड पंच रहेंगे। प्रदेश में जल्दी ही पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। संभावना है कि इसी महीने आचार संहिता लग जाएगी।