पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक जताने आए दिगंबर

पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक जताने आए दिगंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक जताने आए दिगंबर

उदयपुरवाटी| पूर्वविधायक पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल सैनी के निधन पर भाजपा नेता सूरजगढ़ विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिगंबरसिंह सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया। शाकंभरी मार्ग स्थित जोश्यावाली ढाणी में सैनी की शोक सभा में भाजपा नेता दिगंबरसिंह के साथ विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, यतेंद्र सैनी आदि ने शोक प्रकट किया। भाजपा नेता रामनिवास सैनी, रविंद्र भडाना, प्रधान भगवानाराम सैनी, सुमेरसिंह शेखावत, बनवारीलाल सैनी बगड़, भोलाराम सैनी नवलगढ़, भामाशाह बैजनाथ शाह आदि ने भी शोक प्रकट किया।