पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों की बैठक में नए पालिका अध्यक्ष पद के लिए की चर्चा

पार्षदों की बैठक में नए पालिका अध्यक्ष पद के लिए की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल सैनी के निधन से खाली पद पर मनोनयन को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई। इसे लेकर कांग्रेस पार्षद ने बैठक की। इसमें कोई सहमति नहीं बनीं। एक पक्ष वर्तमान उपाध्यक्ष गुलशन बानो को चार्ज दिलवाने के पक्ष में हैं तो एक धड़ा राज्य सरकार से मनोनयन करवाना चाहता है।

यहां पालिका के चुनाव अगस्त 2015 में होने हैं। तब तक पालिका अध्यक्ष कौन रहे? इसके लिए भाजपा कांग्रेस के पार्षद लॉबिंग करने लगे हैं। कांग्रेस पार्षद चाहते हैं कि अध्यक्ष का पदभार उपाध्यक्ष गुलशन बानो को मिले। सोमवार को ईओ के नहीं होने के कारण किसी को चार्ज नहीं दिया गया। पार्षदों का शिष्टमंडल एसडीओ से मिला और मामले में हस्तक्षेप की मांग की। एसडीओ ने ईओ से बात करके मंगलवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस पार्षदों ने पालिका में बैठक करके मंगलवार को वापस एकत्र होने उपाध्यक्ष को चार्ज दिलवाने का निर्णय किया। उधर, भाजपा के कुछ पार्षद राज्य सरकार से अध्यक्ष मनोनीत करने की मांग लेकर जयपुर पहुंच गए।

ईओ अनिता खीचड़ का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में चेयरमैन का पद रिक्त होने पर उपाध्यक्ष को चार्ज दिया जाता है लेकिन विशेष परिस्थितियों में सरकार मनोनीत भी कर सकती है। इस बारे में डीएलबी के अधिकारियों से चर्चा करके कार्रवाई करेंगे।