जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ागौड़जी . जानलेवाहमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बड़ की ढाणी तन गुढ़ा के जयराम सैनी को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को देशराज सैनी ने जयराम सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था।
दोओवरलोड डंपर जब्त
मुकुंदगढ़. पुलिसने रविवार को मंडी इलाके में दो ओवरलोड डंपर जब्त किए। एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि ओवरलोड डंपरों को जब्त कर 4200 रुपए जुर्माना वसूला गया।
अवैधशराब जब्त, दो गिरफ्तार
बिसाऊ. पुलिसने गश्त के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। झुंझुनूं-चूरू मार्ग पर एक होटल के निकट दिलोई के महेशकुमार मीणा को देशी शराब के 43 पव्वे समेत गिरफ्तार किया गया है।
उदयपुरवाटी. भौड़कीका सतवीर रविवार को धोलाखेडा स्टैंड के निकट बिना लाइसेंस देशी शराब बेच रहा था। पुलिस ने उससे 36 पव्वे बरामद किए।