किरोड़ी नोहरा पहुंचे मंत्री चतुर्वेदी
उदयपुरवाटी | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी रविवार रात किरोड़ी नोहरा आए। उन्होंने भाजपा नेता ख्यालीराम गुर्जर के पिता की कुशलक्षेप पूछी ग्रामीणों से चर्चा की। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ख्यालीराम गुर्जर के पिता अस्वस्थ हैं। उनसे मिलने के लिए मंत्री चतुर्वेदी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दशरथसिंह शेखावत भी रविवार रात 8.30 बजे नोहरा पहुंचे। गांव में सर्दी से बचने के लिए वे आधे घंटे तक अलाव के निकट बैठे रहे। इस मौके पर पार्षद छोटूसिंह शेखावत, रणवीरसिंह खिरोड़, नगर महामंत्री श्याम छीपा, हरिप्रसाद स्वामी, कालूराम स्वामी, राजेंद्र ढेनवाल, नरेंद्रसिंह, दौलतराम सैनी, गणेश वैष्णव, पवन शर्मा गुढ़ा आदि मौजूद थे।