पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में कमी नहीं आने देंगे : डॉ. शर्मा

विकास में कमी नहीं आने देंगे : डॉ. शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | नवलगढ़विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि गांव के विकास में कमी नहीं आने देंगे। वे पहाड़ीला की नेहरू कॉलोनी में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में अधूरे रहे विकास कार्य को पूरा करवाएंगे। गांव की पानी समस्या दूर करने के लिए एक ट्यूबवैल टंकी बनवाई जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से जोश और हिम्मत के साथ खेलने को कहा। डॉ. शर्मा ने शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चिराना उप सरपंच राजेंद्रसिंह, मोहम्मद इकबाल, द्वारकाप्रसाद सैनी, हाबूराम, महावीरप्रसाद, सुमेरसिंह, भंवरसिंह धींवा, रामेश्वरलाल, लालचंद, ओमप्रकाश, रामूराम आदि मौजूद थे। उद्घाटन मैच आरपी क्रिकेट क्लब गुढ़ा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।