पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागोरा पहुंची रेवेन्यू अधिकारियों की टीम

बागोरा पहुंची रेवेन्यू अधिकारियों की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरमार्ग पर कस्बे की सीमा से सटे बागोरा गांव के लोग राजस्व अधिकारियों से डरे हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम नक्शा-फीता लेकर गांव में नपती करने पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार बागोरा में जयपुर मार्ग स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला लंबे समय से चल रहा है। कुछ जमीन ऐसी भी हैं, जो बरसों पहले आबंटित हो चुकी है। लेकिन यह खातेदारी में अभी भी सिवाय चक दर्ज है। कुछ जगह नदी-नालों की जमीन पर लोगों ने कॉलोनियां काट दी। सरकारी रिकार्ड में कुछ जमीन वन विभाग के नाम दर्ज है लेकिन वन विभाग के रिकार्ड में इसका लेखा-जोखा नहीं है। ऐसे भूखंडों पर लंबे समय से लोगों ने कब्जे जमा रखे हैं। इस जमीन विवाद से जुड़े कई मामले न्यायालयों में लंबित हैं।

इसी बीच मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम जांच करने बागौरा पहुंच गई। जांच में सामने आया कि बरसाती नाले पर भी गांव में प्लाट काटे हुए हैं। 16 मीटर चौड़े नाले को अतिक्रमियों ने 16 फिट से भी संकरा बना दिया। बागौरा की सरकारी जमीन पर घुमक्कड़ जाति के लोग भी घर बनाकर रह रहे हैं। रेवन्यू के अधिकारी नक्शा और फीता लेकर गांव में नपती करने जाते हैं, तो ग्रामीण सतर्क हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि जल्द ही उनका आशियाना छीनने वाला है। गांव की बेवा सुमित्रा देवी ने सीएम को ज्ञापन भेजकर 48 साल पहले आवंटित जमीन को बचाने की फरियाद की है। उसका कहना है कि आए दिन पटवारी, गिरदावर उसे मकान खाली करने की धमकी देकर जाते हैं। उनसे थोड़ा आगे बसे बणजारों की स्थिति भी ऐसी ही है। हर समय उनको लगता है कि सरकारी आदमी उनसे जमीन खाली कराने आए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

^बागौराकी कुछ जमीन के खसरे आपस में मिले हुए हैं। सरकारी सिवायचक जमीन और वन विभाग की जमीन भी कई जगह मिली हुई है। खसरों की सीमा जांचने और रिकार्ड से मिलान करने का काम चल रहा है। -पालचंदभाकर, तहसीलदारउदयपुरवाटी

उदयपुरवाटी. बागौरामें नक्शा फीता लेकर नपती करते राजस्व अधिकारी।