शराब बेचते दो पकड़े
उदयपुरवाटी| अलग-अलगस्थानों से बिना लाइसेंस शराब बेचते दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 88 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को चूंगी नंबर तीन के निकट हीरवा का रामसिंह बिना लाइसेंस शराब बेच रहा था। उससे 40 पव्वे बरामद किए गए। भैरोंघाट के निकट नीमकाजोहड़ा का घासीराम सैनी भी अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उससे 48 पव्वे बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया।