टीटनवाड़ छऊ में जनसुनवाई आज
उदयपुरवाटी. उपखंडक्षेत्र की ग्राम पंचायत टीटनवाड़ छऊ में बुधवार को जिला कलेक्टर जन सुनवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे। एसडीओ एमआर बागड़िया के अनुसार पंचायत मुख्यालय टीटनवाड़ में सुबह 11 बजे तथा छऊ मुख्यालय पर दोपहर एक बजे जिला कलेक्टर एसएस सोहता ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर उपखंड जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसडीओ ने ग्रामीणों से समस्याओं का समाधान करवाने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।