चिड़ावा में विचार गोष्ठी आयोजित
अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी निभाएं
सीतारामटीबड़ेवाला माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर आरवाईपीए के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को व्याख्यानमाला हुई। संगठन संरक्षक बसंत पारीक ने इस अवसर पर शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राहुल जांगिड़ नरहड़ ने उपभोक्ता संरक्षण सूचना के अधिकार तथा जिलाध्यक्ष हेमंतसिंह घोड़ीवारा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रधानाचार्य दीनदयाल स्वामी ने सजग रहकर अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों को भी निभाने की बात कही। संचालन आचार्य वासुदेव चेजारा ने किया।
उदयपुरवाटी|विभिन्नसंगठनों के वक्ताओं ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से गांधी नवजीवन विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस मौके पर सेवा समिति की अध्यक्ष सरोज चौधरी, रामनिवास सिंगोदिया, बृजमोहन सैनी, महेश कुमावत आदि ने शिक्षा का अधिकार, भ्रूण हत्या निरोधक कानून, जन सुनवाई का अधिकार, घरेलू हिंसा, मैटल हैल्थ एक्ट, बंदियों आम नागरिकों के अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी गई। सैनी मंदिर में एनआरएफ की ओर से कार्यक्रम हुआ जिसमें अजय तसीड़, विजय बागड़ी, रामधन सैनी आदि ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर संगठन की ओर से 3 जनवरी को प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में महेंद्र सैनी, राजेश सैनी, नरेशकुमार, जितेंद्र राठी, मुकेश महरिया, पंकज स्वामी आदि मौजूद थे। जीटी कालेज में मानवाधिकार संगठन की ओर से कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर एडवोकेट रामनिवास सैनी ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मानवाधिकारों के हनन की जांच करने के लिए पुलिस के अलावा स्वतंत्र ऐजेंसी होनी चाहिए। इस मौके पर जगदीश कुमावत, एडवोकेट श्रवण सैनी, सुरेंद्र तंवर आदि ने भी विचार प्रकट किए।
चिड़ावा | विश्वमानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में जीएसएस गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को विचार गोष्ठी हुई। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हुए आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डा. रेखा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना गहलोत एवं सुमन जानू के संयोजन में छात्रा कुमारी प्रियंका, शिवानी, प्रियंका जांगिड़, दीपिका चौहान, गरिमा और प्रिया ने महिला एवं मानवाधिकार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
नवलगढ़. क