कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई
कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई
मुकुंदगढ़| स्वच्छभारत अभियान से प्रेरित होकर सर्वसेवा संघ घोड़ीवारा खुर्द के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अभियान शुरू किया। संगठन अध्यक्ष संदीप सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राउमावि मुख्य सड़क पर साफ-सफाई कर घास-फूस हटाया। मुख्य मार्ग में गंदे पानी की निकासी कर रास्ता दुरुस्त किया। महबूब अली, श्रवण सैनी, विकास महला, विजय झूरिया, राहुल जांगिड़, मुकेश सैनी, महमूद अली, मनोज गर्वा, सुमित सैनी, विकास सैन, सुशील गर्वा, बबलू गर्वा सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
उदयपुरवाटी|कस्बेंमें तीसरे दिन नगरपालिका प्रशासन की ओर से शाकंभरी गेट से नांगल नदी तक सफाई करवाई गई। ईओ अनिता खीचड़ के नेतृत्व में पालिका दस्ते ने स्टेट हाईवे के दोनो तरफ रहने वाले गंदगी के ढेर कचरे को हटवाया। ईओ खीचड़ ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपनी दुकान के सामने कचरा पात्र रखें और दिनभर का कचरा उसी में डलवाएं। पालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ी आने पर कचरा पात्र उसमें खाली करदें। पालिका दस्ते ने रास्ते में दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर डलवाकर सड़क को खाली करवाया।