बस स्टैंड पर सफाई, अतिक्रमण भी हटाया
पहले दिन कैरी बैग्स की रोकथाम पर जोर
स्वच्छराजस्थान सप्ताह में सोमवार को पहले दिन जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर सफाई की। स्टैंड के बाहर अतिक्रमण कर बनाई झोपड़ी दुकान को भी नगर परिषद जाब्ते ने हटा दिया।
अभियान के शुभारंभ पर नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का अभियान चलाया गया है। इससे शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि सबके प्रयासों से सुंदर स्वच्छ शहर बनाने का सपना साकार हो सके। नगर परिषद का जाब्ता रोडवेज बस डिपो के बाहर अतिक्रमण हटाया पहुंचा। इसका निजी वाहन चालकों ने विरोध किया। इस पर डिप्टी सुरेंद्र दानोदिया शहर कोतवाल हरिसिंह धायल मौके पर पहुंचे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाकर अवैध रूप से बनी प्याऊ तुलस्यान मार्केट के सामने के अतिक्रमण को हटाया गया। परिषद एसआई राजीव जानू ने बताया कि स्टैंड के बाहर बनी प्याऊ की आड़ में अतिक्रमण कर दुकान चलाई जा रही थी। इस दौरान एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, एसडीएम भागीरथ शाख, कोषाधिकारी बलबीर सिंह, नगर परिषद आयुक्त रोहित चौधरी, एक्सईएन लक्ष्मण पंवार, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मनीराम, डिपो प्रबंधक शार्दुलसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक इंद्राजसिंह, प्रारंभिक के देवकरण सिंह, रामसिंह पूनिया, संदीप झाझडिय़ा, कलेक्ट्री कर्मचारी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
आज पुराना बस स्टैंड पर होगी सफाई
झंुझुनूं| नगर परिषद आयुक्त रोहित चौधरी ने बताया कि स्वच्छ राजस्थान सप्ताह में मंगलवार को दूसरे दिन पुराना बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 10 दिसंबर को मंडावा मोड़, 12 को गुढ़ा मोड़, 13 को राणी सती मंदिर तथा 14 दिसंबर को पीपली चौक में सफाई की जाएगी।
उदयपुरवाटी. स्वच्छराजस्थान सप्ताह में कैरी बैग्स चैक करते अधिकारी।
झंंुझुनूं . पुलिसजाब्ते के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
झंंुझुनूं . अभियानमें बस स्टैंड पर सफाई करते अधिकारी कर्मचारी।
मंडावा. नगरपालिकाचौक पर अभियान शुरू करते पालिकाध्यक्ष पार्षद।
गुढ़ागौड़जी. स्वच्छराजस्थान अभियान की शुरुआत करते बीडीओ।