लोहार्गल में सूर्य सप्तमी महोत्सव का आयोजन
उदयपुरवाटी | लोहार्गलस्थित सूर्य मंदिर में रविवार को सूर्य सप्तमी महोत्सव मनाया जाएगा।
शनिवार को मंदिर में सूर्य महायज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जल कल्याण के लिए आहुतियां दी। सूर्य पीठ के महंत संतदास महाराज के सानिध्य में भगवान सूर्यनारायण का आह्वान करने के लिए शनिवार दोपहर बाद सूर्य महायज्ञ करवाया गया। इस दौरान अश्विनीदास महाराज, अवधेशदास महाराज, निरंजन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्रकुमार, रामजीलाल सहित सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां दी। रविवार सुबह सवा दस बजे सूर्य गौशाला से सूर्य मंदिर तक निशान एवं रथ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर बारह बे भगवान सूर्यनारायण की झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद आरती होगी।