छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय शिविर लगाकर छात्राओं स्कूल संचालकों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिविर में 40 संभागियों ने भाग लिया। राज्य सरकार की योजना के तहत राउमावि उदयपुरवाटी में शिविर लगाकर छात्राओं स्कूल संचालकों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल संचालक अपनी स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। रामावि शीथल की पीटीआई मास्टर ट्रेनर गीता नूनिया ने संभागियों को पीछे से चोटी पकड़ने या गन प्वाइंट पे लेने पर बचाव करने का तरीका बताया। विशेष एक्शन करके छात्राएं आतंकी या बदमाश को एक झटके से चित्त कर सकती हैं। नूनियां ने बताया कि दुर्घटना को टाला तो नहीं जा सकता लेकिन गिरते समय रोलिंग करते हुए सिर का बचाव करने से जान बचाई जा सकती है। गुंडे बदमाशों से निबटने के लिए छात्राओं को अटैक पोजिशन, जेबक्रोस पंच, फ्रंट, पुश म्यूट हाई किक लगाना सिखाया। शिविर के दौरान छात्राओं को थाईलैंड की बॉक्सिंग आर्ट, एल्बो अटैक, हुक पंच, रिस्ट होल्ड करके सामने वाले को चित्त करने के तरीके बताए। समापन समारोह में प्रिंसीपल ताराचंद सामोता, सत्यप्रकाश सैनी, संगीता गिल, सरदार सिंह, सुरेश सैनी, महेश सैनी, आदि मौजूद थे।