गार्गी पुरस्कार पाकर प्रफुल्लित हुई प्रतिभाएं
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
न्यूराजस्थान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को झुंझुनूं ब्लॉक का गार्गी पुरस्कार समारोह हुआ। कार्यक्रम में 1017 छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड एवं गार्गी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर एसएस सोहता ने शिक्षा के प्रति जाग्रति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे आगामी शैक्षिक सत्र में गार्गी पुरस्कार पाने का आंकड़ा दुगुना करने का लक्ष्य लेकर चलें। अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी इजहार अहमद ने कहा कि जिले में गार्गी पुरस्कार पाने वाली छात्राओं की संख्या चार हजार से अधिक होना गौरव की बात है। प्रारंभ में जिला परिषद सदस्य प्यारेलाल ढूकिया प्राचार्या सीमा शेखावत ने अतिथियों का सम्मान किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विनोद ढूकिया, डॉ. धीरज जैन, शुभकरण सिंह, राकेश झाझडिया, दयासिंह, महावीर प्रसाद आदि मौजूद थे।
गुढ़ागौड़जी| जीपीएसस्कूल में 622 विद्यार्थियों को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में सोनिया सैनी, मीना कुमारी, नसरीन बानो, अंजलि मीणा, रीना भूपेश एवं कंचन मीणा को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड भी दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक शुभकरण चौधरी थे। चौधरी ने कहा कि इरादा मजबूत होता है तो सफलता जरूर मिलती है। अध्यक्ष पद से एसडीएम एमआर बगड़िया ने कहा कि लगातार मेहनत करने वाले कभी असफल नहीं होते। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार शिवनाथसिंह, एडीओ अम्मीलाल मूंड, प्राचार्य राजकीय सीनियर स्कूल के प्राचार्य हमीरसिंह, उदयपुरवाटी सीनियर स्कूल के प्राचार्य ताराचंद सामोता, ककराना स्कूल के प्रधानाचार्य छाजुसिंह मीणा थे। इस मौके पर निदेशक संपत बेनीवाल, सचिव ललित अग्रवाल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सोहू, विद्याधर बेनीवाल, मामराज गढ़वाल, सुशील बेनीवाल आदि मौजूद थे।
नवलगढ़| सुबोधस्कूल में ब्लाक स्तरीय गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीईओ इजहार अहमद थे। उन्होंने छात्राओं से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता थे जबकि सीआई कैलाश गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने कहा कि छात्राएं किसी भी सूरत में कम नहीं है। कार्यक्रम में 564 में से 368 छात्राओं को चेक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन कन्हैयालाल मीणा ने किया।
सूरजगढ़|. टीसीएके अंग्रेजी माध्यम कैंपस में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। अध्यक्षता संस्था निदेशक सुरेंद्र अहलावत ने की। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करती है। मुख्य अतिथि बीईईओ महेंद्रसिंह भालोठिया, राबाउमावि प्राचार्या सुमन चौधरी, रामावि मंडी के प्रअ देवकरण भड़िया आदि ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए बेटा-बेटी का फर्क मिटाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों की 508 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के चैक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर टीसीए प्राचार्य अनिल शर्मा, रणधीर काजला, गजानंद शर्मा, हरिराम काजला, सांसद पीआरओ अजय लुणायच, हरिराम सैनी, संतोष सिवानीवाल आदि मौजूद थे।
अलसीसर| ब्लॉकस्तरीय गार्गी सम्मान समारोह रामलाल शिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। ब्लॉक की 266 बालिकाओं को गार्गी सम्मान नवाजा गया। मुख्य अतिथि बीडीओ गोपीराम भांबू थे। अध्यक्षता एडीईओ राजेंद्र खीचड़ ने की। एबीईईओ बलबीर ढाका, प्रधानाचार्य मनोजकुमार ढाका, प्रधानाध्यापिका सुशीला राव, बीसीएमओ मनोज डूडी विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। गार्गी योजना द्वारा बालिकाओं का सम्मान एक अच्छी पहल है। कार्यक्रम में बीसीएमओ डॉ. मनोज डूडी ने बालिकाओं को भ्रूण लिंग जांच नहीं कराने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन राजवीर राज अंसार अली ने किया।
गुढ़ागौड़जी
अलसीसर
सूरजगढ़
नवलगढ़