गलत जानकारी, िफर भी अडे़ विधायक
झुंझुनूं | जिलापरिषद में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी गलत जानकार पर अड़े रहे। उनका कहना है कि टीएसएस (परंपरागत जलस्रोत योजन) योजना का भुगतान सरपंच को पंचायत स्तर से करना पड़ता है। जबकि ग्रामीण एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल, कलेक्टर एसएस सोहता एवं अन्य अधिकारी समझाते रहे कि ग्राम पंचायतों को टीएसएस नहीं जनता जल योजना जिसमें नए नलकूप खोदकर पीएचईडी पंचायत को साैंपती के बिल का भुगतान करना पड़ता है। मंत्री गोयल ने किस क्षेत्र में कितने नलकूप खोदे गए हैं। इसकी जानकारी के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में किसी तरह की लापरवाही नही बरती जाए। इस दौरान अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, मंडावा विधायक नरेंद्र कुमार खींचड़ आिद मौजूद थे।
विधायक चौधरी ने प्रशासन एवं अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक के खेत में सरकारी कुआं है। हल्ला करने पर कुआं रुकवा दिया। अभी तक बिजली के तार नहीं हटाए जा रहे। इस पर मंत्री ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
झुंझुनूं. बैठक में उपस्थित मंत्री सुरेंद्र गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।