नामदेव समाज के कोकचा अध्यक्ष बने
उदयपुरवाटी | नामदेवमंदिर उदयपुरवाटी में शुक्रवार को संत नामदेव की जयंती मनाई गई। बैठक में समाज की कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। जिसमें विश्वनाथ कोकचा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर समाज के मुरारीलाल थेपड़ा, अनिलकुमार, सीताराम, बाबूलाल कटोड़ा, मधुसूदन, गणपत थेपड़ा, सुरेशकुमार मौजूद थे।