कुम्हार कुमावत महासभा की बैठक
राजस्थानकुम्हार कुमावत महासभा की बैठक सोमवार को यहां प्रदेश सचिव विनोद कुमावत की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उदयपुरवाटी के मणकसास गांव में समाज की महिलाओं की जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों-सदस्यों ने दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवणकुमार दादरवाल, बालेन्द्र कलोया, तहसीध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर अध्यक्ष शिवकुमार, हेमंतकुमार, सीताराम सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।