सराय से विवाहिता लापता
बाघोली | सरायमें तीन जनवरी को एक 43 वर्षीय विवाहिता घर से लापता हो गई। उदयपुरवाटी थाना पुलिस के मुताबिक टीकमचंद ने प|ी फूलवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार फूलवती तीन जनवरी को किसी को बिना बताए घर से निकल गई। फिर वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट के अनुसार फूलवती कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। लेकिन लापता होने के वक्त उसकी तबीयत में काफी सुधार था।