पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क की ऊंचाई पर पार्षदों को आपत्ति

सड़क की ऊंचाई पर पार्षदों को आपत्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाके एक ठेकेदार को फायदा देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने मुख्य रास्ते में चार फीट चौड़ी 6 इंच मोटाई की सड़क गलत तरीके से बना कर लोगों का आवागमन बाधित कर दिया। नगरपालिका के 25 में से 21 पार्षदों ने चेयरमैन को ज्ञापन देकर मामले की जांच तथा ऊंचाई वाली सड़क को हटाकर रास्ता समतल कराने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड 24 में दीपक स्वामी के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ माह पहले बनाई गई सड़क पर गलत तरीके से 95 फीट लंबी, चार फीट चौड़ी 6 इंच मोटाई की सड़क नगरपालिका ने बना दी। मुख्य सड़क से आधा फीट ऊपर फुटपाथ जैसी सड़क बन जाने से एक तरफ आवागमन बाधित हो गया तथा दूसरी ओर वहां रहने वाले लोगों के घरों के पानी की निकासी नहीं हो रही है। पालिका मंडल की साधारण सभा से एक दिन पहले पालिका उपाध्यक्ष अमरचंद मीणा, पार्षद मधु सैनी, सरोज सैनी, आकांक्षा सैनी, विक्की मारवाल, संदीप जीनगर, कविता सैनी, रोहिताश्व सैन, मोहम्मद साकिब, अंजना आदि ने चेयरमैन को ज्ञापन देकर सड़क वापस उखाड़ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से वसूली की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है।

खबरें और भी हैं...