पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदयपुरवाटी नगरपालिका में 28.88 करोड़ बजट पारित

उदयपुरवाटी नगरपालिका में 28.88 करोड़ बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकामंडल की बजट बैठक गुरुवार को पालिका कार्यालय में चेयरमैन पुष्पा सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 28.88 करोड़ का बजट पारित किया गया।

नगरपालिका में दो पार्षदों की नियुक्ति के अनुमोदन प्रस्ताव पर पार्षदों ने पूर्व में निकाले गए सभी चारों कर्मचारियों को नियुक्ति देने की बात कही। ईओ सुरेश वर्मा ने बताया कि डीएलबी से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। विकास कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पार्षद अजय तसीड़ संदीप जीनगर ने कहा कि पूर्व बैठक में फर्जी तरीके से कमेटी गठित कर निर्माण कार्यों की समयावधि बढ़ाई गई है। पार्षदों ने प्रस्ताव लिया कि निर्धारित समयावधि में काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों से पैनल्टी वसूल की जाए। पार्षद गायत्री सैनी ने कहा कि प्रभावशाली आदमी के कहने से दो घरों वाले रास्ते पर भी सीसी सड़क डाल दी जाती है जबकि गरीब मोहल्ले में बार-बार कहने के बावजूद ग्रेवल तक नहीं डाली जाती। वार्ड संख्या 24 में दीपक स्वामी के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर गलत तरीके से डाली गई सड़क को तुड़वाया जाए उसका भुगतान नहीं किया जाए। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष अमरचंद मीणा, पार्षद भंवरलाल सिंगोदिया, पार्षद कविता सैनी, ज्योति चावरिया, मधु सैनी, रेणु सैनी, श्यामलाल सैनी ने चर्चा में भाग लिया।

विज्ञापन होर्डिंग ठेके की वसूली की जाए

कस्बेमें विज्ञापन होर्डिंग लगवाने के लिए दिए गए ठेके की राशि वसूलने के लिए पार्षदों ने निर्णय लिया कि ठेकेदार से पूरी राशि वसूल की जाए अगर किसी प्रकार की अनियमितता बरती गई है तो संबंधित अधिकारी से राशि वसूल की जाए। अजय तसीड़ के प्रस्ताव पर तह बाजारी बंद करवाने का निर्णय लिया गया। बस स्टैंड, शाकंभरी गेट घूमचक्कर के निकट खड़े होने वाले वाहनों से यात्रीकर वसूल करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक के दौरान पार्षदों ने निर्णय लिया है कि जमात से घूमचक्कर, नांगल नदी से भैरोंघाट तक स्टेट हाईवे पर डिवाइडरों के बीच एलईडी लाइटें लगाई जाए। पार्षद ज्योति चावरिया के प्रस्ताव पर स्ट्रीट लाइट बढ़ाने, रेणु सैनी के प्रस्ताव पर भूरीकूड़ी के रास्ते से बिजली के पोल हटवाने, श्यामलाल सैनी के प्रस्ताव पर सफाई-रोशनी व्यवस्था सुधारने के लिए शिकायत पुस्तिका रखवाने तथा तीन दिन में शिकायत दुरुस्त करवाने, अजय तसीड़ के प्रस्ताव पर पट्टा पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करवाने, पानी की एनओसी का सरलीकरण करवाने, श्यामलाल सैनी के प्रस्ताव पर पालिका में जमा पुरानी फाइलों को सूची बनाकर पट्टे जारी करवाने, बंशीधर राठी के प्रस्ताव पर मावंडिया भवन की गली में पेशाब करने कचरा डालने पर रोक लगवाने, दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार को भूखंड आवंटन कचरा निस्तारण के लिए जमीन आवंटन कराने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

नगरपालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक में आवाज उठाते वार्ड पार्षद।

खबरें और भी हैं...