मंदिर माफी जमीन की खरीद फरोख्त हुई मुश्किल
जांगिड़कॉलोनी स्थित मंदिर की खातेदारी जमीन पर नगर पालिका ने बोर्ड लगा कर खरीद फरोख्त निर्माण करने पर रोक लगा दी है। वार्ड 16 स्थित जांगिड़ कॉलोनी में मंदिर की जमीन को गलत तरीके से खरीदकर दुकान निर्माण करवाने पर 7 दुकानों और चार भूखंडों को पालिका ने सीज किया था। इन भूखंडों और दुकानों की अवैध तरीके से खरीद या बिक्री नहीं हो इसके लिए पालिका ने बुधवार को सीज की गई जमीन पर बोर्ड लगवा दिया।
दैनिक भास्कर में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करने पर कलेक्टर के आदेश से पालिका द्वारा सीज करने की कार्रवाई की गई थी। मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण को सीज करने पर भू माफियाओं पर लगाम लगेगी। मंदिर की जमीन को खरीदकर अवैध निर्माण करवाने वाले लोगों का धंधा चौपट होने लगा है। अब लोग बिना टाइटल की जमीन खरीदने से कतराने लगे हैं।
^जांगिड़कॉलोनी में मंदिर भूिम पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा था। पालिका ने 7 दुकानें 4 भूखंडों को सीज कर कब्जे में ले लिया है। मंदिर की जमीनें क्रय-विक्रय नहीं हो अवैध निर्माण नहीं हो इसके लिए पालिका ने चेतावनी बोर्ड लगाया है। -सुरेश वर्मा, ईओ, उदयपुरवाटी पालिका