पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार पर बरसे जनप्रतिनिधि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकप्रधान आपके गांव अभियान के दौरान मंगलवार को खिरोड़ मोहनवाड़ी गांव में जन सुनवाई की। खिरोड़ सरपंच स्नेह कंवर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि प्रधान गजाधर ढ़ाका, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामेश्वरलाल कल्याण, पंचायत समिति सदस्य प्रभुदयाल कल्याण, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, महावीर सिंह बारवा थे।

विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्तव्य से विमुख होकर काम कर रही है। योजनाओं को बंद करके उनके अधिकार छीन रही है। विधायक डॉ. शर्मा ने विधायक कोटे से खिरोड़ में राआउमावि टीन शैड पचास सैट कुर्सी टेबल देने, मोहल्ला रैगरान में 900 मीटर नाली निर्माण करवाने की घोषणा की। मीणों के मोहल्ले में, सेवानगर में माधोपुरा मोहल्ले सहित विभन्न स्थानें पर पानी की टंकी बनवाने का आश्वासन दिया। सेवानगर में विद्यालय की टूटी छत बनवाने का भी आश्वासन दिया। तुर्काणी जोहड़ी से रणवां की ढ़ाणी तक ग्रेवल सड़क बनवाने खिरोड़ जीएसएस को शीघ्र चालू करवाने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व मोहनवाड़ी गांव में भी सरपंच हर्ष कंवर पूर्व सरपंच बृजेंद्र सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान पंचायत क्षेत्र में पानी की टंकी ट्यूबवैल बनाने की घोषणा की। बारवा, चैनगढ मोहनवाड़ी में आंगनवाड़ी भवन, बारवा के सरकारी विद्यालय में बरामदे का लोकार्पण किया।

इस मौके पर विद्यालय के नन्हीं बालिका के कहने पर विधायक डॉ. शर्मा ने विद्यालय में चार लाख रुपए की लागत से कमरा बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में शिववीर सिंह, धर्मवीर सिंह, बद्री सिंह, शंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहीनुद्दीन, सांवतराम गुर्जर, महावीर सिंह बारवा पंचायत प्रसार अधिकारी शिवापाल सिंह, जेईएन पीएचईडी मौजूद थे।

उदयपुरवाटी. समस्याओं के लिए ईओ से वार्ता करते पूर्व विधायक रणवीरसिंह गुढ़ा।

खिरोड़-जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा।

खबरें और भी हैं...