पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में कांस्टेबल की मौत

हादसे में कांस्टेबल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | राष्ट्रीयराजमार्ग 12 पर गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत था। मेहंदवास थाना के एसआई रामकुंवार ने बताया कि कांस्टेबल रामलाल पुत्र रामगोपाल मीणा गुरुवार शाम को बाइक से देवली की ओर जा रहा था। महुआ बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कांस्टेबल रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शव को सआदत अस्पताल में रखवाया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए नाकाबंदी की गई है। एक अन्य हादसे में उनियारा थाना क्षेत्र के खातोली के पास बाइक फिसलने से पति-प|ी घायल हो गए। संजय बाइक पर प|ी आशा के साथ टोंक की ओर रहा था। खातोली के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।