दीक्षार्थी बंधुओं की निकाली शोभायात्रा
अलीगढ़ | वर्धमानजैन स्थानकवासी श्रावक संघ के दीक्षार्थी बंधुओं के कस्बे में आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई।
दीक्षार्थी बंधु पीपाड़ सीटी जोधपुर निवासी ओमप्रकाश जैन जलगांव महाराष्ट्र निवासी रविकुमार जैन के 29 जनवरी 2015 को हीराचंद जी महाराज के नेश्राय में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने से पूर्व कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा सुबह उखलाना मार्ग पर महावीर नगर से बैंडबाजे के साथ रवाना हुई। जो कस्बे के जैन विहार कालोनी, लाल चौक, मुख्य बाजार, बालाकिला चौराहा़, अस्पताल मार्ग, हायर सेकंडरी स्कूल, हलकारा मोहल्ला होते हुए जैन स्थानक भवन पर पंहुची। जहां वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के द्वारा दीक्षार्थी बंधुओं के परिजनों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।
जैन समाज के लोगों ने दीक्षार्थी बंधुओं की विभिन्न स्थानों पर गोद भराई के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जैन स्थानक भवन में विराजमान आचार्य हीराचंद महाराज साहब ने कहा कि धार्मिक दीक्षा द्रव्य से नहीं भावों से ग्रहण करते हुए त्याग, तप के नियमों को अंगीकार करना चाहिए।
इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शाह, मंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जिनेश जैन, घनश्याम जैन, टीकम चंद जैन, विनोद जैन फर्नीचर वाले, सुरेंद्र पोरवाल, शुभकरण जैन, राजेंद्र जैन पाटोली वाले, जंबू कुमार जैन, चंद्रप्रकाश जैन, धर्मचंद जैन, बहादुर शाह, सौभाग मल जैन, देवीलाल जैन, भेरूलाल जैन सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
लड्डू लाल जैन बराना वाले, बाबू लाल शाह, रविप्रकाश जैन, रविंद्र जैन पाटोली वाले, महावीर जैन गोडोली वाले, रामनारायण जैन खोहल्या, जसकरण जैन, बुद्धिप्रकाश जैन बिलोता, हरक चंद जैन, लालचंद जैन ब्रजेश जैन, युवराज जैन, पदम चंद जैन, चिरंजी लाल जैन, बाबू लाल जैन, गौतम चंद जैन, लड्डू लाल जैन बिलोता, रामधन पोरवाल, लड्डू लाल देवरी, अशोक जैन बावड़ी वाले, कमलेश लोहिया, रमेश जैन सोहलतपुरा, जंबू जैन पाटोली, सहित जलगांव, चेन्नई, बैंगलोर, सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, कुस्तला, उनियारा, इंद्रगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।