खाद के िलए मेले सा मंजर
बेकाबू भीड़, नहीं हो सका िवतरण
किसानों को खाद का बिल अब स्टेडियम से मिलेगा
राशनकार्ड की मूल प्रति से बांटा खाद
जिलेभर में खाद के संकट के चलते मारामारी थम नहीं रही है, जिससे किसान परेशान हैं। वहीं खाद आने के बाद भी भीड़ के चलते खाद विक्रेताओं के सामने खाद को बांटना मुसीबत बना हुआ है।
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को खाद जाने के बाद भी भीड़ के चलते तहसीलदार एवम पुलिस जाब्ता की मौजूदगी के बावजूद खाद का वितरण नहीं हो सका। शहर मे सबील शाह चौकी के समीप की कुछ दुकानों पर खाद होने के बावजूद भीड़ के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका, जिससे घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ समय के लिए तहसीलदार दौलत सिंह ने एक दुकान खुलवाकर खाद वितरण करवाया, लेकिन भीड़ के चलते लाइन में धक्का मुक्की होने से खाद का वितरण कुछ देर बाद फिर से बंद हो गया। इस दौरान एक युवक के चोट भी लग जाएगी, जिसको लेकर कुछ युवकों ने विरोध भी किया गया। जिले में विगत कई दिनों से खाद की किल्लत चल रही है।
कृषि उपनिदेशक निरजंन सिंह राठौड़ ने बताया कि खाद कि नियमित सप्लाई हो रही है। गुरुवार को भी जिले में 700 एमटी खाद की आपूर्ति हुई है, लेकिन किसानों की भीड़ बढ़ने से खाद वितरण में समस्या उत्पन्न हो जाती है।
उनियारा. राजकीयसरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खाद लेने के लिए लगी कतारें।
भास्कर न्यूज | उनियारा
कस्बेसहित ग्रामीण क्षेत्र में खाद की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। किसानों को एक दो खाद के कट्टे लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्रय विक्रय सहकारी समिति में गुरुवार को 1500 खाद के कट्टे आने पर उनियारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसान सुबह से ही राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एकत्र होने लगे।
विद्यालय परिसर में किसानों की चार पांच लाइन एक साथ लग गई, जबकि क्रय विक्रय सहकारी समिति के जयसिंह कृषि अधिकारी एक ही लाइन लगवाना चाहते थे। किसानों की खाद बंटवाने के लिए उनियारा थाने से दो पुलिसकर्मी आए मगर वे भीड़ को काबू नहीं कर सके। किसानों की ओर से धक्का मुक्की कर आगे लगने की होड़ में स्थिति बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर एएसआई रामलाल चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे उपस्थित किसानों को एक लाइन में लगवाया महिला किसान की भी लाईन लगवाई। इसके बाद समिति के जयसिंह, सहायक