- Hindi News
- उनियारा | संतसुंदरदास सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को ब्लॉक
उनियारा | संतसुंदरदास सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को ब्लॉक
उनियारा | संतसुंदरदास सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा शासनकाल में बहुमत होने के बाद भी किसानों को खाद मांगने पर लाठियां बरसाने पर भर्त्सना की। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने पर अपनी-अपनी भड़ास निकाली।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा सरकार बहूमत में रहने के बाद भी विफल हो रही है खाद के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। खाद पुलिस थाना में बंटवाया जा रहा हैं। खाद की मांग करने पर पुलिस किसानों पर लाठियां बरसा रही है। कांग्रेस सरकार में किसानों को खाद की कमी नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बिजली नहीं मिल रही हैं। जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में समिति का गठन करके टिकिट का बंटवारा किया जाएगा एवं हर माह में एक दिन उनियारा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की जाएगी। चायती चुनाव में उनको ही टिकिट दिया जाएगा जो पार्टी के लिए वफादारी से कार्य कर रहा है तथा जिसकी जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाएं। पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एसएस सुफा, सदस्यता अभियान के संयोजक कमल लोदी, महामंत्री दिनेश चौरासिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर रामकरण मीणा पचाली, मधुबाला शर्मा, परशुराम मीणा, हरकचंद गोलेछा, राधेश्याम मेरोठा, कालूराम गुर्जर, काशीराम चौधरी, मुनीम मीणा, एम. लइक खान, नरेंद्र गोधा, फूलचंद मीणा, अशोक शर्मा, कुलदीप गुर्जर, श्रीराम गोयल, गोविंद शर्मा, केदार साहू, चेतन शर्मा, रमेश पटवा, कमरूद्दीन, नईम नाज सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
ब्लॉक अध्यक्ष ने की इस्तीफा देने की पेशकश
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एम. लइक खान पर पांच साल से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने कार्यकर्ताओं की बैठक नहीं लेने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष एम. लउक खान ने जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के संबोधन के समय ही खड़े होकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरा इस्तीफा मंजूर कर पार्टी में मेरे से अच्छा कार्य करने वाला कोई पदाधिकारी को उक्त पद दे दिया जाए। जिस जिलाध्यक्ष चौधरी ने सभी को एक साथ रहकर पंचायत चुनाव में कार्य करने की अपील की एवं जून-जुलाई तक