पहली बार भाजपा का प्रमुख, खुशी की लहर
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी के जिला प्रमुख बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाप्रमुख सत्यनारायण चौधरी के शपथ लेकर बाहर आते ही भाजपा प्रभारी शिवशंकर हेडा, विधायक अजीत सिंह मेहता, शंकर लाल ठाडा, नरेश बंसल, गणेश माहुर , दीपक संगत, हेमत लाम्बा, खेमराज मीणा, बेणी प्रसाद जैन, राधेश्याम डोई, राजेश शर्मा, विनायक जैन, रामबाबू गुप्ता सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने चौधरी को माला पहिनाकर स्वागत किया।
पीपलू|भाजपाकार्यकर्ताओं ने सत्यनारायण चौधरी के जिला प्रमुख बनने से जहां खुशी मनाई। टोंक पंचायत समिति प्रधान में क्षेत्र के सत्यनारायण चंदेल के बहुमत होने के बाद भी 1 मत से हारने से निराशा भी रही। पीपलू क्षेत्र के भाजपा के सर्वाधिक प्रत्याशी विजयी हुए। जिसकी वजह से भाजपा के आलाकमान ने बहुमत मिलने के हालातों में पीपलू निवासी सत्यनारायण चंदेल को प्रधान की दावेदारी का पार्टी का सिम्बल दिया। लेकिन पूरी गणित उस समय फेल हो गई, जब भाजपा के टिकट पर विजयी पंचायत समिति सदस्य जगदीश गुर्जर ने निर्दलीय नामांकन फार्म भर कांग्रेस प्रत्याशियों का सहयोग लेते हुए 1 मत से विजयश्री प्राप्त कर ली। इससे इस बार पीपलू क्षेत्र से टोंक पंचायत समिति प्रधान बनने के मंसूबे पूरे नहीं हो सके, जबकि इससे पहले के तीन कार्यकाल में हाडीखुर्द की कौशल्या देवी जाट, काशीपुरा की सुगनादेवी मीणा तथा निमेड़ा के खेमराज मीणा लगातार टोंक पंचायत समिति प्रधान बनने में कामयाब रहे थे। पीपलू तहसील से हाड़ीखुर्द निवासी सत्यनारायण चौधरी जिला प्रमुख बनने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।
साक्षरताप्रेरक से प्रधान बन गई शकुन्तला
देवली |नगर फोर्टपंचायत में साक्षरता प्रेरक बनकर समाज सेवा करने वाली महिला शुकंतला देवली पंचायत समिति में प्रधान बन गई। पहली बार पंचायत समिति के सीआर का चुनाव लड़कर जीत दर्ज दी। शनिवार को सम्पन्न प्रधान पद के लिए भाजपा ने वार्ड 16 से जीती शकुन्तला वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया। क्योंकि देवली पंचायत समिति में पहली बार प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ था।ऐसे में 21 में से 12 सीट जीतने वाली भाजपा ने एमए बीएड़ योग्यताधारी शकुन्तला वर्मा को इसके लिए इसके लिए उपयुक्त माना तथा प्रत्याशी घोषित किया। जो 3 मतो से विजयी हो गई। प्रधान पद पर चुने जाने के बाद पद एक गोपनीयता की शपथ ली।
उनियारा. पुलिससुरक्षा के बीच जाती सुनीता मीणा।
टोंक. प्रधानके लिए कतार में मतदान करने जाते पंचायत समिति सदस्य।
टोंक. जिलाप्रमुख बने सत्यनारायण चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।