पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता ऐसा िक चलना मुश्किल

रास्ता ऐसा िक चलना मुश्किल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा. क्षेत्रके झुंड़वा गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाला रास्ता कच्चा होने तथा रास्ते में गड्ढे होने के कारण छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर प्रशासन गांवों की ओर शिविर तथा ग्राम पंचायत प्रशासन से पुलिया बनाने के लिए कई बार मांग की मगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विद्यालय की ओर जाने वाले इस मार्ग से डामर वाली सड़क तक जाने वाले दूसरे रास्ते में पुलिया नहीं है, जिससे बरसात के दौरान इस मार्ग पर पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को ज्ञापन भेजकर समस्या समाधान की मांग की है।