पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौण मंडियों पर अतिक्रमण

गौण मंडियों पर अतिक्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा| क्षेत्रके ढिकोलिया, बनेठा एवं पचाला ग्राम पंचायत में निर्मित कृषि गौण मंडियां का करीब 22 साल से बेकार पड़ी हैं। इसका कोई उपयोग नहीं होता देख ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया है।

कर्मचारियों के बैठने के लिए बनाई कई जगहों पर लकडि़यां, चारा कंडे रखे हुए हैं। प्रशासन ने अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। ढिकोलिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम, ग्राम पंचायत, प्रशासन, कलेक्टर सहित कई संबधित अधिकारी को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुके हैं। मगर कोई भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं कर रहा है। सरकार ने 1977 में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गौण कृषि मंडी का निर्माण कराया था।

इसमें मंड़ी भवन, नीलामी चबूतरे, पशुओं के लिए पानी की खेल का निर्माण करवाने के साथ ही हैंडपंप भी लगाया गया था। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी का कहना है कि यह गौण मंडी काफी साल पहले बनी थी। जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके मगर उस समय चालू क्यों नहीं हुई है इसकी जानकारी मंडी अधिकारियों से ली जाएगी।