- Hindi News
- क्रेडिट लिमिट नहीं चुकाई, बैंक ने संपत्ति कब्जे में ली
क्रेडिट लिमिट नहीं चुकाई, बैंक ने संपत्ति कब्जे में ली
सोप | जिलामजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक टोंक शाखा ने उनियारा शाखा में बकाया अवधि पार कैश क्रेडिट लिमिट के कारण सोप कस्बे के बकायदारों की संपत्ति कब्जे में ली है। पीएनबी पदाधिकारी प्रमोद कटारिया ने बताया कि सोप के महावीर साहू तथा भंवर साहू उसके दोनों बेटों मनीष कुमार, चंदन कुमार के नाम संयुक्त रूप से बैंक से क्रेडिट लिमिट ले रखी थी। क्रेडिट नहीं चुकाने पर 16 लाख 43 हजार 681 रुपए मय ब्याज 12 माह के बकाया हैं। अवधिपार कैश क्रेडिट लिमिट के कारण महावीर भंवर साहू की संपत्ति का कब्जा बैंक उनियारा के खाते में रहन किया गया। कार्रवाई के दौरान टोंक सोप पुलिस की मौजूदगी में मकान की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की गई। मौके पर बैंक के जयपुर से आए पदाधिकारी प्रमोद कटारिया, उनियारा प्रबंधक जे.पी. मीणा, सरपेसी एजेंसी जयपुर के अनूप शेखर, टोंक एएसआई नारायण सिंह, सोप एएसआई जगदीश नारायण मौजूद थे।
सोप. संपत्तिकब्जे में लेने की कार्रवाई करते बैंककर्मी।