पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम सभाओं का आयोजन आज से

ग्राम सभाओं का आयोजन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा | सामाजिकआर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना की प्रकाशन सूची के लिए 15 से 20 सितंबर तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम हिम्मतसिंह ने बताया कि ग्राम सभाओं में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना की प्रकाशन सूचियों को ग्राम सभाओं में पढकर सुनाया जाएगा। 21 से 28 सितंबर तक प्रकाशन सूचियों के बारे आपत्तियां दावे लिए जाएंगे। आपत्तियों को तहसीलदार नियुक्त अधिकारियों के समक्ष 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पेश किया जा सकता है। वहां पर भी दावे आपत्तियां की सुनवाई नहीं हुई तो 6 से 10 अक्टूबर तक एसडीएम के समक्ष दावे आपत्तियां दे सकते हैं। 11 से 15 अक्टूबर तक कलेक्टर कार्यालय या मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोंक के समक्ष कोई भी व्यक्ति आपत्ति दावे को पेश कर सकता है।