पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक कलशाभिषेक

वार्षिक कलशाभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक कलशाभिषेक

टोंक | हाउसिंगबोर्ड जैन समाज मंत्री जिनेंद्र जैन ने बताया कि श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड में सोमवार शाम 6 बजे वार्षिक कलशाभिषेक किया जाएगा।

सर्वार्थसिद्धिअतिशय क्षेत्र रणथंभौर की पदयात्रा

उनियारा | जैनबड़ा दिगंबर मंदिर उनियारा से संभवनाथ भगवान की वंदना के लिए सोमवार दोपहर 2 बजे सर्वार्थसिद्धि अतिशय क्षेत्र रणथंभौर के लिए पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा के संयोजक राजकुमार काला मनीष लुहाड़िया ने बताया कि पदयात्रा 17 सितंबर को अतिशय क्षेत्र पहुंचकर भगवान संभवनाथ का अभिषेक, शांतिधारा तथा संभवनाथ महामंडल विधान करेगी।

ग्रामसभाओं का आयोजन

उनियारा | सामाजिकआर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना की प्रकाशन सूची के लिए 15 से 20 सितंबर तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रामसभाओं में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना की प्रकाशन सूचियों को पढ़कर सुनाया जाएगा। 21 से 28 सितंबर तक प्रकाशन सूचियों पर आपत्तियां दावे लिए जाएंगे।

जिले में आज