पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामसेवकों ने कलेक्टर को बताईं समस्याएं

ग्रामसेवकों ने कलेक्टर को बताईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक |ग्रामसेवकों नेअपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग के संबंध में कलेक्टर को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। राजस्थान ग्रामसेवक संघ के जिलाध्यक्ष आशाराम मीणा ने मांग पत्र में उनियारा पंचायत समिति के निलंबित ग्रामसेवकों को बहाल करने, एपीओ किए ग्रामसेवकों को ग्राम पंचायतों में लगाने, मनरेगा योजना में वर्ष 2007-08 से स्वीकृत कार्यों की संशोधित स्वीकृतियां जारी करने, भामाशाह शिविर ग्राम पंचायत के परिवारों, जनसंख्या के आधार पर लगाने, शिविर के लिए टेंट व्यवस्था राशि दिलवाने, भामाशाह शिविरों से पहले आधार कार्ड शिविर लगवाने, शिविर के दिन ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक शराब दुकानें बंद रखवाने, आवेदन फॉर्म पर पटवारी ग्रामसेवक के हस्ताक्षर करवाने की मांग रखी।