पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक अधिवेशन अब अगले महीने

शिक्षक अधिवेशन अब अगले महीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | शिक्षकअधिवेशन अब अगले महीने होंगे, इस पर कई शिक्षक नेताओं ने नाराजगी जताई है। शिक्षक अधिवेशन 26 27 सितंबर को आयोजित होने वाले थे जो स्थगित कर दिए गए हैं। नई तिथि के अनुसार शिक्षक अधिवेशन 15 16 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। शिक्षक अधिवेशन अगले माह किए जाने से कई शिक्षक नेताओं ने नाराजगी जताई है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि शिक्षक संगठनों ने अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली थी। टेंट, भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा चुकी थी, लेकिन सरकार ने तिथि आगे बढ़ा दी, इस कारण खासी परेशानी होगी। एक बार फिर नए सिरे से अधिवेशन के लिए तैयारियां की जाएगी। शिक्षक संघ प्रगतिशील के जसवंत सिंह नरूका का कहना है कि अधिवेशन की तारीख अगले माह किए जाने से परेशानी हुई है। शिक्षक संगठन अधिवेशन की सभी तैयारियां कर चुके थे।

सरकारके खिलाफ निंदा प्रस्ताव

अलीगढ़ | राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा उनियारा की बैठक मंगलवार को डाक बंगला में तहसील अध्यक्ष हंसराज मीणा की अध्यक्षता में हुई। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में घोषित शैक्षिक सम्मेलन स्थगित करने पर शिक्षकों ने विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। शैक्षिक सम्मेलन पूर्व घोषित तिथियों 26 27 सितंबर को नहीं रखने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में तहसील अध्यक्ष हंसराज मीणा, मुर्तजा अहमद अली, अमीनुद्दीन खान, हंसराज बैरवा, संसार चंद पारीक, सत्यनारायण शर्मा सहित कई शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी थे।