स्थायी नहींं करने से शिक्षकों में रोष
तृतीयश्रेणी अध्यापकों का स्थायीकरण नहीं होने और वेतन समय पर नहीं मिलने से शिक्षकों में रोष है। िशक्षकों रविवार को विधायक अजीत सिंह मेहता को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन दिया और समस्याओं से अवगत कराया।
वर्ष 2012 में नियुक्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों ने बताया कि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। साथ ही इन अध्यापकों का स्थायीकरण किए जाने को लेकर बीईईओ कार्यालय में कोई कार्य नही किया जा रहा है, जबकि अन्य जिलों के ब्लॉकों में स्थायीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। ज्ञापन देने वालों मेंं रेख विजय, किरण बैरवा, संगीता बैरवा, बाबूलाल बैरवा, हेमराज चौधरी, रामकिशन शर्मा, बाबूलाल बैरवा, अनिमेष शर्मा, राजकुमार वर्मा, सादाब खान, राजेश सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
जिलास्तरीयप्रतियोगिता में नजर अंदाज करने का आरोप (उनियारा) : जिलास्तरीयएथलेटिक्स सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शारीरिक शिक्षक जिला प्रतिनिधि को नजर अंदाज करने पर कई विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को जिलास्तरीय एथलेटिक्स सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी लादूलाल मीणा का उद्बोधन नहीं कराया और शारीरिक शिक्षक की ओर से जिले से आए प्रतिनिधि रामफूल मीणा को आयोजक समिति पदाधिकारियों ने नजरअंदाज किया। इस पर विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षकों ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बैठक कर प्रतियोगिता संयोजक अन्य पदाधिकारियों के प्रति रोष जताया। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। किसी भी शारीरिक शिक्षक ने शिकायत नहीं की। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं।
उनियारा. बैठकमें नाराजगी जताते शारीरिक शिक्षक।