पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उनियारा में पाइपलाइन टूटी, बेकार बह गया अमृत

उनियारा में पाइपलाइन टूटी, बेकार बह गया अमृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवांंमोड़ पर शनिवार को जेसीबी से नाले की खुदाई करते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से रातभर पानी बहता रहा। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जलदाय विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। शनिवार को नगर पालिका की ओर से नैनवां रोड के नाले के पास रखी केबिन को हटाकर जेसीबी से नाले को खोला जा रहा था। नाले के पास से जलदाय विभाग की करीब छह इंच की पाइपलाइन निकल रही है। जेसीबी से नाला की खुदाई चौड़ाई करवाते समय पाइपलाइन टूट गई। इस पर उस समय किसी का ध्यान नहीं गया। रात को पेयजल टंकी भरने के लिए जलदाय कर्मचारियों ने बोरिंग चालू की, मगर अंधेरा होने से पाइपलाइन टूटने का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह उस क्षेत्र में घूमने आने वाले लोगों को पानी बहता दिखने पर पाइपलाइन टूटने का पता चला। लोगों ने इसकी सूचना देने के लिए जलदाय विभाग कार्यालय में फोन किया, मगर किसी ने भी फोन नहीं उठाया। किसी ने कार्यालय पहुंचकर पाइपलाइन टूटने की जानकारी दी। उसके बाद इस मार्ग की सप्लाई बंद कर पाइपलाइन दुरुस्त की गई। पाइपलाइन टूटने से टोंक रोड क्षेत्र के नलों में पानी नहीं आने पर उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

उनियारा. टूटीपाइपलाइन से बहता पानी।