उनियारा में 275 स्कूली खिलाड़ी एकत्र
उनियारा . विधायकराजेन्द्र गुर्जर ने झंडारोहण कर प्रतियोगिता शुरू की।
उनियारा | राजकीयसरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 59वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक छात्र-छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मां सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित किया। इसके बाद ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की। विधायक गुर्जर ने कहा कि खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर विजेता बने। हारने वाले खिलाड़ी निराश हो और हार के कारणों की समीक्षा कर आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारी करे। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल, एडवोकेट विक्रम छाबड़ा, अध्यक्षता कर रहे पालिका अध्यक्ष शंकरलाल ठाडा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में 25 विद्यालयों के 80 खिलाड़ी, 19 वर्षीय आयु वर्ग में 32 विद्यालयों के 95 खिलाड़ी तथा 20 विद्यालयों के 100 छात्र साहित्य, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर संचालक रविशंकर शर्मा, निर्मल जैन, सचिव अशोक जैन सहित कई छात्र खिलाड़ी मौजूद थे।
नहींआए सांसद
टोंक-सवाईमाधोपुरलोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया के नहीं आने से तबादलों के प्रार्थना पत्र में सिफारिश करवाने की मंशा से आए कर्मचारियों को निराश लौटना पड़ा।