- Hindi News
- बीबी ने बेटे की मदद से की थी पति की हत्या
बीबी ने बेटे की मदद से की थी पति की हत्या
भास्कर न्यूज | उनियारा/अलीगढ़
जमीनबेचने के मामले में 14 सितंबर को सोलतपुरा गांव के खेत में किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड के आरोपी मृतक रामचरण की प|ी, नाबालिग पुत्र साले के तीन बेटे ही निकले। साले का एक बेटा भी नाबालिग है। आरोपियों ने शराब पीने, अधिक खर्चीला होने जमीन बेचने के कारणों से परेशान होकर रामचरण के हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चौरू तालाब एक खेत में बने कुएं से हत्या के उपयोग में लिए हथौड़ा, सब्बल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। हत्याकांड के बाद मां-बेटे रामचरण से जमीन खरीदने वालों को हत्या के आरोप में फंसाना चाह रहे थे। एडिशनल एसपी विनीत बंसल ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में शामिल उनियारा डीएसपी सहदेव कविया, थानाधिकारी पूर्णाराम चौधरी, एएसआई शंकरलाल गुर्जर आदि मामले की जांच में सभी के मोबाइल नंबरों की जांच की। जांच में परिवार के सदस्यों की स्थिति संदिग्ध नजर आने लगी। पुलिस को रामचरण के नाबालिग पुत्र पर शक की सूई घूमने लगी। शनिवार को पुलिस ने मृतक रामचरण की प|ी लाड़बाई, नाबालिग 17 वर्षीय पुत्र, साले हंसराज के तीन पुत्रों जसराम, हरिकेश 17 वर्षीय एक पुत्र को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान सख्ती बरतने पर प|ी पुत्र टूट गए तथा हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
उनियारा . सोलतपुराहत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। साथ में हैं एडीशनल एसपी विनीत बंसल, डीएसपी सहदेव कविया, सीआई श्यामलाल मीणा पुलिस टीम