पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों की बोरियों के नीचे दबकर मौत

सरसों की बोरियों के नीचे दबकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलमिल पर बीती रात को काम करते समय अचानक सरसों की बोरियां फिसलकर मजदूर के ऊपर गिर गई इससे वह बोरियों के नीचे दब गया, ओर उसकी मौत हो गई। सवाईमाधोपुर रोड स्थित डी.एस.एडीवल आयल प्रोडक्ट तेल मिल में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। इसमें 27 वर्षीय बालीथल निवासी रामप्रसाद माली का पुत्र सुरेश माली सरसों की बोरियां को खोलने के लिए गया था कि वह बोरियों के ऊपर चढ़कर कार्य करने लगा। अचानक सरसों की बोरियों का ढेर फिसला और कई दर्जन सरसों की बोरी उसके ऊपर आकर गिर गई। इससे वह बोरियों के नीचे दब गया। रात करीब 11 बजे मजदूरों ने चाय बनाने के बाद सुरेश को चाय पीने के लिए ढूंढने लग गए। नहीं मिलने पर मिल के बाहर चौक में उसकी तलाश की। मजदूरों ने सरसों की बोरियों के पास जाकर देखा तो बोरियां नीचे दबा मिला। मजदूर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना इंचार्ज एएसआई अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना इंचार्ज कैलाशचंद ने बताया कि मृतक मजदूर के पिता रामप्रसाद माली ने मामला दर्ज कराया हैं। जिसकी जांच की जा रही हैं

मजदूरोंने नहीं किया कार्य

तेलमिल में कार्य करने पर मजदूर वर्ग ने उनका साथी सुरेश माली की मृत्यु होने पर दुख:व्यक्त किया एवं कार्य नहीं किया। हेमराज गुर्जर, सूरज मीणा, सीताराम सैनी, डी.के. सैनी, राजू, जाकिर, मदन सेन, परशराम सैनी, विनोद, राजेश, बलवीर, हरिराम सहित कई दर्जन मजदूरों ने बताया कि सुरेश माली करीब साढ़े तीन माह से मजदूरी सभी लोगों के साथ करता था। अचानक मौत होने पर गहरा दुख हुआ हैं। इसी कारण तेल मिल सोमवार को शोकसभा आयोजित कर कार्य नहीं किया।

खेत में इंजन की चपेट में आने से युवती की मृत्यु

बनेठा/उनियारा| कुंडेरगांव में इंजन चलाते समय एक 18 वर्षीय लड़की उसकी चपेट में गई इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाप्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि कुंडेर निवासी ईन्दपाल गुर्जर की 18 वर्षीय पुत्री निरमा सोमवार को खेत में कुएं से फसल को पानी पिलाने के लिए इंजन चला रही थी कि अचानक वह इंजन को चालू करते समय इंजन की चपेट में गई, जिससे वह कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने के बाद ग्रामवासियों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना